कोरबा/ करतला 21 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज करतला सदभावना भवन में योग समिति के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा योग कार्यक्रम का सफल, अनुशासित सहभागिता रही
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व इसके महत्व को स्वीकार कर रहा है। स्वस्थ भारत – सशक्त भारत की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस उत्कृष्ट कार्यक्रम मे मुख्यरूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना जी, करतला मंडल के महामंत्री श्री विनय राठिया जी, करतला भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता जी, मंडल महामंत्री आयुष सक्सेना जी / विकास राठौर जी, उपाध्यक्ष मनोज साहू जी, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद यादव जी, विनय तिवारी जी, रामेश्वर जी, राकेश जी और अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे|


