छत्तीसगढ़ी रैपर सिंगर 'एप्पी राजा' का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

 

रायपुर 15 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को नई पहचान दिलाने वाले युवा कलाकार रैपर चेतन चांडक उर्फ एप्पी राजा का लंबी बीमारी के बाद रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से छत्तीसगढ़ के संगीत जगत में संगीत प्रेमियों और युवाओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली

एप्पी राजा छत्तीसगढ़ के शुरुआती रैप सिंगरों में शामिल थे। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी रैप को नई दिशा दी। स्थानीय बोली, संस्कृति और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उन्होंने अपने गीतों में प्रमुखता से स्थान दिया, जिससे उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली।

चेतन चांडक ने अपने संगीत के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बेबाक शैली और अलग अंदाज ने कम समय में ही उन्हें युवाओं का पसंदीदा कलाकार बना दिया था।

प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया

एप्पी राजा के कई गीत सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय रहे और उन्हें लाखों दर्शकों का प्यार मिला। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद संगीत जगत और उनके प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2