17 एवं 18 जून को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर

 

कोरबा 16 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। "चलो आयुर्वेद की ओर" मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से "बच्चे रहें स्वस्थ" योजना के अंतर्गत 17 एवं 18 जून 2026 को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में बच्चों का स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। 17 जून बुधवार को शुभ बुध पुष्य नक्षत्र तथा 18 जून गुरुवार को शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र के अवसर पर यह विशेष आयोजन होगा।

आयोजकों के अनुसार जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी तथा योग-प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए समय निर्धारित करने एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। इससे बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें सुविधा पूर्वक सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2