सक्ती, 19 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)।शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री आवास योजना विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम सिंघनसरा निवासी श्री सतनारायण पटेल के लिए सहारा बनकर सामने आई है। योजना के माध्यम से उन्हें पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। श्री सतनारायण पटेल बताते हैं कि वे लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकान में रह रहे थे। बारिश और अन्य मौसमों में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और पात्रता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ। योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। नया घर मिलने के बाद परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई है। अब वे मजबूत और सुरक्षित आवास में सुकून के साथ जीवन बिता रहे हैं। उनके अनुसार यह आवास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का आधार भी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है। योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचने से अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। श्री सतनारायण पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल उन्हें पक्का घर दिया है, बल्कि बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद भी प्रदान की है।

