जिला पंचायत CEO, क्लर्क और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरपंच से मांगे थे 2 लाख रुपये

 

सक्ती 16 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), क्लर्क और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने पंचायत के विकास के लिए जारी फंड को निकालने के एवज में पैसे की मांग की थी।

मामले की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने सक्ती जिले में कार्रवाई कर जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, क्लर्क अविनाश ठाकुर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लच्छन भानु को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

सरपंच से की थी रिश्वत की मांग

अरुण भारद्वाज ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी माता जिले के लिमतरा गांव की सरपंच हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत के लिए निर्मला घाट और नाली निर्माण आदि के कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जिसमें से आठ लाख रुपये का चेक जनपद पंचायत सक्ती से जारी हो चुका है। शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी कराने के लिए उसकी माता ने उसे जनपद पंचायत सक्ती जाकर आगे की कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया था।

दो लाख रुपये की डिमांड की

अधिकारियों ने बताया कि जब अरुण ने शेष बचे 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के लिए सीईओ निखिल कश्यप और उनके लिपिक अविनाश ठाकुर से निवेदन किया तब उन्होंने चेक जारी करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

जांच का कराया गया सत्यापन

उन्होंने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के बाद उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी अविनाश ठाकुर अपने कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लच्छन के माध्यम से पूर्व में ही एक लाख रुपये ले चुका था। शेष एक लाख रुपये की राशि देने के लिए आज प्रार्थी को जनपद कार्यालय सक्ती भेजा गया।

पैसे लेते रंगे हाथों पकड़े गए

सीईओ निखिल कश्यप ने रिश्वत के एक लाख रुपये को लिपिक अविनाश ठाकुर को लेने के लिए कहा तथा ठाकुर ने उसे लच्छन को लेने के लिए कहा। जैसे ही लच्छन ने पैसा लिया तब एसीबी के दल ने तीनों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2