JANJGIR-CHAMPA: 6 माह से लापता निर्मल कुमार का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

 


जांजगीर-चांपा 18 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (केरा) निवासी 20 वर्षीय निर्मल कुमार पटेल पिछले छह माह से लापता है। लंबे समय बीत जाने के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक निर्मल का पता लगाने में सफलता नहीं मिली है, जिससे परिवार गहरी चिंता और परेशानियों का सामना कर रहा है।

लापता युवक के पिता प्रफुल्लित पटेल ने बताया कि निर्मल मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपने फूफा शत्रुघ्न पटेल के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान 25 जनवरी को वह अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना तत्काल खरसिया थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे खोजने में सफल नहीं हो सकी है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को निर्मल कुमार पटेल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सूचना सही पाए जाने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

संपर्क नंबर:

📞 9201866031, 8103523654

परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक छोटी-सी सूचना भी निर्मल को उसके परिवार से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2