KORBA BREAKING: कटघोरा-अंबिकापुर NH पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली 2 की जान, एक गम्भीर घायल

 

कोरबा 15 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा से परिजनों में चीख पुकार मची रही। सड़क पर खून बिखरा रहा।

प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक 3 नाबालिग स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। इनमें से दो बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस ने गंभीर घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूटी से पोड़ी उपरोड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा और कटघोरा – अंबिकापुर नेशनल हाइवे-130 को जाम कर दिया। नाराज़ ग्रामीणों को समझाइस देने का प्रयास किया जाता रहा। करीब 1 घंटे मार्ग पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित रही। मौके पर पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम मनोज बंजारे व स्थानीय तहसीलदार भी पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2