अशोक वाटिका में गूंजा स्वागत का जोश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत मंत्री केदार कश्यप ने किया वृक्षारोपण

 

कोरबा 20 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी अपने दो दिवसीय कोरबा जिला प्रवास के दौरान गुरुवार को टी.पी. नगर स्थित अशोक वाटिका पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मंत्री श्री केदार कश्यप जी के अशोक वाटिका आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा कोरबा प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री कश्यप प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना हुए और लगभग 11:30 बजे अशोक वाटिका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता नागरमल अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी संजय राठौर, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया नीरज ठाकुर, अमीत टमकोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बी.डी. शर्मा, रामकुमार त्रिपाठी, कविता सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री केदार कश्यप जी का कोरबा प्रवास वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहा। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2