KORBA: बांगो बांध के 9 गेट खोले गए, 41080 क्यूसेक पानी की निकासी

 


कोरबा 16 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। आज शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोले गए हैं। सभी गेट की ओपनिंग मिलाकर टोटल 6.00 मीटर खुला है। बांध में पानी का आवक 16700 क्यूसेक है। इससे विरुद्ध 32080 क्यूसेक पानी बांध के गेट से निकल रहा है तथा जल विद्युत संयंत्र से 9000 क्यूसेक्स निकल रहा है। इस प्रकार कुल 41080 क्यूसेक डिस्चार्ज है। वर्तमान में बांध का जल स्तर 358.60 मीटर है। जो कुल भराव का 93.65% है। पिछले 7 घंटे में जल स्तर 7 सेमी नीचे आया है। जल स्तर 358.32 मीटर (92%) नीचे आने तक गेट के खोले जाने की संभावना।उसके बाद गेट को बंद कर दिये जाने की संभावना है। बांध में आ रहे पानी को जल विद्युत संयंत्र के द्वारा निकाला जाएगा। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहे और प्रशासन की जारी निर्देशों को पालन करने को कहा हैं।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2