बांगो डेम में डूबे रंजीत यादव का शव दो दिन बाद बरामद, दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

 

कोरबा 17 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बांगो डेम घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद सोमवार, 17 अगस्त को रंजीत यादव का शव डेम से बरामद किया गया। मृतक चैतमा गोपालपुर का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डेम घूमने आया था। बताया जा रहा है कि रंजीत गांव में अच्छा तैराक माना जाता था। दोस्तों के साथ घूमने के दौरान उसने डेम में तैरकर बाहर निकलने की शर्त लगाई और पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, वह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका।

घटना के बाद से ही रंजीत की तलाश शुरू कर दी गई थी। लगातार दो दिनों तक तलाश के बाद सोमवार को उसका शव डेम से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर तहसीलदार, बांगो पुलिस और डेम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रंजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2