रायपुर 24 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार, पवन देव को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पद से हटाकर महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक पद से महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।
इसी तरह एस.आर.पी. कल्लूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) के साथ अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दीपांशु विजय काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल विवेकानंद, जो नक्सल ऑपरेशन/एसआईबी/सीएएफ/एसटीएफ से जुड़े अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे, को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दीपांशु विजय काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात का दायित्व सौंपा गया है
अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जबकि डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आईपीएस प्रेमप्रकाश पॉल, अंकित कुमार गर्ग, ध्रुव गुप्ता, बालाजी राव सोमावार, प्रशांत कुमार अग्रवाल, मिलना कुर्जे, पारूल माथुर, मनीष शर्मा, अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजा शंकर जायसवाल, एमएल कोटवानी, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला और राजेश कुकरेजा समेत अन्य अधिकारी भी सूची में शामिल हैं। श्वेता राजमणि, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुर्जे, यदुवंशी अक्षय कुमार, चिराग जैन और अंजली विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारियों की पदस्थापना भी की गई है।


