कोरबा 06 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों को स्वस्थ रखने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।
नाड़ी वैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा यह आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम 8 सितंबर 2026, मंगलवार को अति शुभ भौम पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार, योग एवं प्राणायाम के संबंध में बच्चों और अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी तथा योग-प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बच्चों को असुविधा से बचाने और अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार हेतु पहले से समय निर्धारित कराया जा सकता है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय प्राप्त कर सकते हैं।

