जीएसटी सुधारों से व्यापार को मिलेगी नई दिशा, अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – गोपाल मोदी

 



कोरबा, 26 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। घंटाघर, निहारीका, दर्री सहित जिले के कई क्षेत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यवसायिक समुदाय और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


व्यापार को नई उड़ान देगा जीएसटी – गोपाल मोदी:

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली का बदलाव नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संकल्प है। इससे कर व्यवस्था पारदर्शी बनेगी और व्यापार को सरल बनाने के साथ नई ऊंचाइयां मिलेगी।”

उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इन सुधारों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाकर नई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें और उपभोक्ताओं तक जनहितकारी योजनाएं पहुंचाएं।


कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका:

इस संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, ज्योति वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, पुष्पकला साहू, प्रकाश अग्रवाल, भरत सोनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से जुड़े तकनीकी पहलुओं और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।


व्यापारी समुदाय में उत्साह:

संवाद कार्यक्रम के बाद व्यापारियों और उद्योगपतियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि नई व्यवस्था से कार्यशैली आसान हुई है, बाजार में उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है और व्यापार को गति मिलेगी।