CG: भाजयुमो युवा मोर्चा संगठन का ऐलान, 23 जिलों में अध्यक्ष- महामंत्री तय, 11 जिलाध्यक्ष होल्ड में

 रायपुर 17 दिसम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी की अनुषंगी इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की संगठनात्मक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में 11 जिलों को छोड़ते हुए 23 जिलों के लिए जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति की सूची भी जारी कर दी गई है।

हालांकि कोरबा समेत रायपुर शहर, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, खैरागढ़, कवर्धा, नारायणपुर, बस्तर और मुंगेली जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन पदों को लेकर अब भी संगठन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है, जिस कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है।