BILASPUR: आमने- सामने टकराई दो बाइक, 2 युवक की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

 


बिलासपुर 21 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बिलासपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा रोड स्थित जूनाशहर के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के कोटा रोड स्थित जूनाशहर के पास दो बाइक सवार तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई सूचना

आपको बता दें कि, हादसे में घायल तीसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक़, टक्कर के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2