बालोद में सनसनी: बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, तंत्र-मंत्र की आशंका, सिर गायब

 

बालोद 16 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिला के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत माहुद बी गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची की कब्र के साथ छेड़छाड़ किए जाने के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है।

कब्र पर मिला तंत्र-मंत्र का सामान

परिजन जब बच्ची की कब्र पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कब्र के ऊपर नींबू, अगरबत्ती, चावल और काला धागा (बंदन) बिखरा हुआ था। परिजनों को तुरंत किसी तांत्रिक क्रिया की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कब्र खुदवाई तो उड़ गए होश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्र खुदवाई गई। कब्र खुलते ही मौजूद लोगों के होश उड़ गए — मासूम बच्ची के शव का सिर गायब था, जबकि शरीर के बाकी हिस्से वहीं मौजूद मिले। यह दृश्य देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए और गांव में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मौके पर पंचनामा कार्रवाई की। शव के शेष हिस्सों को पोस्टमॉर्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना कब और किस तरह अंजाम दी गई।

गांव में आक्रोश और डर

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि वारदात के पीछे तंत्र-मंत्र से जुड़ा कोण हो सकता है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2