“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों का अलग-अलग बैठक आयोजित

 


कोरबा 21 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसरों में सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम करना तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

सर्राफा व्यापारियों हेतु निर्देश—

▪️ दुकान परिसर में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखें।

▪️ प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

▪️ संदिग्ध व्यक्ति अथवा लेन-देन की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।

▪️ सोना-चांदी की खरीद-बिक्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित रखें।

गोल्ड लोन संचालकों हेतु निर्देश—

▪️ ऋण स्वीकृति से पूर्व ग्राहक के वैध पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।

▪️ गिरवी रखे गए आभूषणों का फोटो एवं पूर्ण विवरण सुरक्षित रखें।

▪️ चोरी अथवा संदिग्ध आभूषण गिरवी रखे जाने की स्थिति में तत् पुलिस को सूचित करें।

▪️ सुरक्षा हेतु अलार्म सिस्टम एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था रखें।

पेट्रोल पंप संचालकों हेतु निर्देश—

▪️ पंप परिसर में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।

▪️ रात्रिकालीन समय में विशेष सतर्कता बरतें।

▪️ अधिक नकदी एकत्रित होने पर समय-समय पर बैंक में जमा करें।

▪️ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2