रायपुर 26 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शिव सेना द्वारा पिछले 42 वर्षों से निरंतर राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 28 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर में भव्य राम नवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभा यात्रा शिव सेना प्रदेश प्रमुख मा. धनंजय परिहार के नेतृत्व में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर के शिवसैनिकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
शिव सेना के कोरबा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर राठौर ने सभी हिंदू एवं सनातन धर्मावलंबियों से इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।
आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 28 मार्च को रायपुर पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और राम नवमी के इस पावन पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं।


