पीएम आवास योजना बनी सहारा, गणेशी बाई को मिला पक्का और सुरक्षित घर


सक्ती, 06 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका पक्के घर का सपना साकार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के साथ-साथ सक्ती जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों को भी योजना का लाभ मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदा बाजार निवासी श्रीमती गणेशी बाई भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली हितग्राहियों में शामिल हैं। पहले गणेशी बाई का परिवार कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। मिट्टी की दीवारों और कमजोर छत वाले उस घर में रहना मुश्किल था, विशेषकर बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्रता मिलने पर गणेशी बाई को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिली। योजना की सहायता से उनका नया मजबूत और सुरक्षित घर बनकर तैयार हो गया है। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता रही हैं। गणेशी बाई बताती हैं कि यह घर उनके लिए केवल चार दीवारों का मकान नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना सच हो रहा है और लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2