जनपद सदस्य चंद्रकांता कृष्णा राजपूत के प्रयास रंग लाए, लालमाटी में बनेगा नया प्राथमिक स्कूल

 

कोरबा 27 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के ग्राम पंचायत ऊरगा अंतर्गत लालमाटी में नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण हेतु लेआउट कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

लेआउट कार्य में ग्राम पंचायत ऊरगा के जनपद सदस्य एवं सभापति प्रतिनिधि कृष्णा राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि सम्मे लाल जगत, तिलकेजा जनपद सदस्य किशन कोशले, जनपद सदस्य कुदुरमल के प्रतिनिधि विजय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि यह नया स्कूल भवन जनपद सदस्य ऊरगा के अथक प्रयासों का परिणाम है। भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुविधायुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस कार्य को लेकर ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने इस पहल की सराहना की है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2