कोरबा 28 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र के केंदई रेंज स्थित जंगल में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों के आसपास अवैध रूप से बिछाई गई 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से तीनों वन्यजीवों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में लापरवाही को लेकर एक विद्युत कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आई है।


