KORBA: नवरात्रि अष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रमुख मंदिरों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

 

कोरबा 26 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर के प्रमुख आस्था केंद्रों—माँ सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर, कौशल्या माता मंदिर, काली मंदिर एवं मड़वारानी मंदिर—में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्री अग्रवाल ने प्रदेश एवं कोरबा जिले के नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) मुकेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित पालूराम साहू, देवीदयाल सोनी, गिरधारी बरेठ, अशोक लोध, दुष्यंत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोपा तिर्की, मस्तूल सिंह कंवर, संजू अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, रामसेवक अग्रवाल और संतोष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच श्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से संवाद कर सभी को नवरात्रि अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो उठा।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2