कोरबा (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शिव सेना छत्तीसगढ़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का विरोध कर रहे कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। जिला कोरबा के प्रमुख भुवनेश्वर राठौर ने बयान जारी कर कहा कि यह विरोध कांग्रेस की “संकीर्ण मानसिकता” को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख धनजय सिंह परिहार के नेतृत्व में पूरे राज्य में आंदोलन की तैयारी की जा रही है। राठौर के अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि यदि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस अधिनियम का विरोध जारी रखते हैं, तो शिव सेना छत्तीसगढ़ पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन करेगी और इसे लागू करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी।

