गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, शिवसेना जिला अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा 27 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान को लेकर शिवसेना ने सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है। शिवसेना जिला अध्यक्ष शुभेन्दु राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून और ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि गौ माता को हिंदू धर्म में पूजनीय स्थान प्राप्त है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है। इसके बावजूद वर्तमान में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसे सुधारने के लिए सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।

शिवसेना द्वारा ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं—

1. गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए।

2. गौशालाओं को पुनः सुचारू रूप से संचालित कर प्रत्येक गौशाला में सेवकों की नियुक्ति की जाए।

3. गौ माता की हत्या करने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

4. गौ तस्करी में उपयोग किए जाने वाले वाहनों को राजसात (जप्त) करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन मांगों के समर्थन में शिवसैनिकों द्वारा प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष भुनेश्वर राठौर ने कहा कि गौ सेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए शासन-प्रशासन को इस पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांगों पर जल्द निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2