जगदलपुर 19 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बस्तर, जो कभी नक्सल हिंसा और भय की पहचान बन चुका था, आज संस्कृति, विश्वास और विकास के नए दौर का साक्षी बन रहा है। इसी परिवर्तन की झलक जगदलपुर स्थित बादल अकादमी में आयोजित ‘बस्तर के संग’ लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिली, जहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की विशेष उपस्थिति रही।
'बस्तर के संग’ कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गौरवशाली विरासत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक झांकियों और जनजातीय कला की अद्भुत छटा ने यह संदेश दिया कि बस्तर अब शांति, विकास और खुशहाली की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद की छाया से बाहर निकलकर नए विश्वास और विकास के युग में प्रवेश कर चुका है। बदलते बस्तर की यह तस्वीर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है।




