नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे आयुर्वेदिक परामर्श, विश्व हाइपरटेंशन डे पर कोरबा में विशेष निशुल्क शिविर

 

कोरबा 15 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (17 मई) के अवसर पर “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।

शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह (डायबिटीज) की निशुल्क जांच की जाएगी तथा रोग नियंत्रण हेतु परीक्षित आयुर्वेदिक औषधियां भी मुफ्त प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही हृदय स्वास्थ्य, पित्त शमन एवं गर्मी से राहत के लिए उपयोगी “शीत सुधा शरबत” भी निशुल्क पिलाया जाएगा, जो ब्लड प्रेशर नियंत्रण एवं हीट स्ट्रोक से बचाव में लाभकारी माना जाता है।

रोगियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी समस्याओं को नियंत्रित कर सकें। साथ ही आहार-विहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या संबंधी उपयोगी परामर्श भी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से इस विशेष निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2