KORBA: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 

कोरबा 19 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

विवेचना के पश्चात आरोपी रमेश मरकाम (25 वर्ष), पिता ललित मरकाम, निवासी हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2)(m) BNS एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर 19 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2