👉 26 प्रकरण दर्ज, 28 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
👉 महुआ शराब की भट्टियां नष्ट, उपकरण जब्त
👉 अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त
कोरबा 04 मई 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी (पुलिस अधीक्षक, कोरबा) के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दिनांक 02 मई 2026 एवं 03 मई 2026 को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा।
कार्यवाही का विवरण
▪️ कुल 26 प्रकरण दर्ज
▪️ 28 आरोपियों पर कार्रवाई
▪️ 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त
▪️ महुआ शराब की कई भट्टियां मौके पर नष्ट
▪️ शराब बनाने के बर्तन, ड्रम और उपकरण जब्त
▪️ परिवहन में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी जब्त
पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। विशेष रूप से जंगल और ग्रामीण इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर छिपाकर रखी गई अवैध शराब एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनता से अपील
आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
👉 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।


