कोरबा 02 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)।। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के तत्वावधान में 3 मई 2026, रविवार को एक महत्वपूर्ण चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे से होटल औरा गोल्ड, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत नोरगे उपस्थित रहेंगे।
यह सम्मेलन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा, ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बेंगलुरु एवं हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य विषय “हृदय रोग में एडवांस कार्डियक केयर विथ स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन” रखा गया है, जिस पर विशेष संभाषा परिषद आयोजित होगी।
सम्मेलन में ट्राईकाग एक्सीलेरेटिंग कार्डियक केयर बेंगलुरु के मैनेजर निशांत राज द्वारा स्मार्ट ईसीजी सॉल्यूशन के माध्यम से हृदय रोग के आधुनिक उपचार पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों के अनुभवों का साझा करने के साथ इस विषय पर परिचर्चा भी होगी।
इस अवसर पर हृदय गति हेल्थ केयर सर्विस रायपुर के संचालक बैसाख नायर एवं नमित श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर गोवर्धन साहू सहित आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं जिले के सभी बीएएमएस चिकित्सक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि हृदय रोग के आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।

