KORBA: विद्युत तार चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी संचालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

 

0 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0 चोरी के विद्युत तार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद

0 सायबर सेल और बांकीमोंगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कोरबा 21 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांकीमोंगरा एवं सायबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने विद्युत तार चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र का है, जहां छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता श्री रंजीत पैकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12-13 मई 2026 की दरमियानी रात सिंघाली लोकहित क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने विद्युत पोल को नुकसान पहुंचाकर करीब 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। त्वरित जांच और पतासाजी के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी :

1. मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू (कबाड़ी संचालक)

2. विजयपाल कंवर

3. शेखर सिंह अगरिया

4. अनुप कुमार चौहान

5. मोहनलाल रोहिदास

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत तार, लोहे के उपकरण, एक मोबाइल फोन एवं एक साइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़ी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस का संदेश — “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2