KORBA: भाजपा नेता नवीन अरोरा के माता जी का निधन, कल होगा अंत्येष्टि

 

कोरबा 06 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, भाजपा के जिला सह - कोषाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नवीन अरोरा की माता श्रीमती राजरानी अरोरा का आज शनिवार को 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ थीं कि उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमती राजरानी अरोरा अपने पीछे पुत्र योगेश अरोरा, राकेश अरोरा, पोतों अंकित अरोरा (मोंटी), अंशुल अरोरा एवं यश अरोरा सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, नगरजनों सहित पंजाबी बिरादरी व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा 07 जून 2026 दिन (रविवार) को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड, मेन रोड गौरीशंकर मंदिर के पीछे स्थित निवास से अंतिम दर्शन पश्चात मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2