SAKTI: अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, 4 वाहन जब्त

 

सक्ती, 08 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनि अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

👉 अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस 

खनि निरीक्षक श्री दुर्गेश कुमार धुव के नेतृत्व में विगत दिवस को ग्राम बिर्रा में ईंट परिवहन के 2 प्रकरण तथा ग्राम चन्द्रपुर में चूनापत्थर परिवहन के 2 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 4 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना बिर्रा एवं चन्द्रपुर में रखा गया है। कार्यवाही के दौरान अवैध ईंट भट्ठा निर्माणकर्ता श्री टेकलाल साहू, श्री दिलीप कुमार साहू (ग्राम पुटीडीह), श्री मोतीलाल प्रजापति, श्री प्यारे लाल प्रजापति, श्री किशोर प्रजापति (ग्राम तुलसीडीह), श्री किशन भारद्वाज, श्री इन्द्रजीत प्रजापति, छेवारीपाली तथा अन्य अवैध ईंट निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। 

उक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज अमले द्वारा सतत कार्यवाही जारी है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2