गोपाल मोदी ने किया सुदामा टाइल्स गैलरी का भव्य शुभारंभ, बोले—स्थानीय व्यापार को मिलेगा नया आयाम

 

कोरबा 21 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शहर के नेहरू नगर बुधवारी बायपास रोड में सुदामा टाइल्स गैलरी के भव्य शोरूम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक श्री राकेश अग्रवाल जी एवं श्री मुकेश अग्रवाल जी सहित पूरे सुदामा टाइल्स कटघोरा परिवार को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि शहर में इस तरह के नवीन एवं व्यवस्थित प्रतिष्ठानों का शुभारंभ स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुदामा टाइल्स गैलरी के माध्यम से लोगों को उच्च गुणवत्ता की टाइल्स एवं सैनिटरी उत्पादों के बेहतर विकल्प अपने ही शहर में उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ निधि तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनसुईया राठौर, जिला मंत्री हेमा शर्मा सहित व्यापारीगण एवं चेंबर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सुदामा टाइल्स गैलरी के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को टाइल्स एवं सैनिटरी उत्पादों के लिए बेहतर गुणवत्ता, विविध विकल्प और सुविधाजनक खरीदारी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2