पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के निवास पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 

कोरबा 21 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप जी आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल जी के निहारिका स्थित निवास पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री कश्यप का गर्मजोशी से स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। 

इसके पश्चात मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद किया। मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, विपणन संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, डब्बू अग्रवाल, सह संवाद प्रमुख संजय राठौर, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, आशीष गोयल, रिशु श्रीवास्तव, अमन अग्रवाल, अजय दास वैष्णव, मुन्ना साहू, पवन सिन्हा, अयोध्या सोनी, करन सिंह राजपाल, सौरभ दुबे, सपना झा, चंचला राठौर एवं गोपलाल राठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री केदार कश्यप की आत्मीय मुलाकात और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के मार्गदर्शन को उत्साहवर्धक बताते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2