दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल सरेंडर: 71 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

 


दंतेवाड़ा, 24 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से आज नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक साथ 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

पुलिस ने किया स्वागत:

हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले इन नक्सलियों का पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इसे नक्सल अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


नक्सलियों को लगातार झटका:

बीते कुछ महीनों में नक्सल संगठन को बार-बार बड़े झटके लगे हैं। कई शीर्ष नक्सली लीडर एनकाउंटर में मारे गए हैं और संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है। अब बचे हुए नक्सली भी हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।


30 नक्सली थे इनामी:

सरेंडर करने वालों में 30 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी लंबे समय से बस्तर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने खुद कहा कि वे हिंसा और जंगल की जिंदगी से तंग आ चुके हैं।


2026 तक नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य:

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस घोषणा के बाद सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। हाल की कई कार्रवाइयों में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं और कई संगठन टूट कर आत्मसमर्पण की राह पर हैं।