जांजगीर - चांपा, 08 सितम्बर(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद की भी नस काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरोपी पति की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी ।

