कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ पर बवाल, FIR दर्ज

 




कांकेर, 15 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला तूल पकड़ गया। शिकायत के 24 घंटे तक कार्रवाई न होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और रात में थाने में जमकर नारेबाजी की।


भाजपा नेताओं और सांसद भोजराज नाग के दबाव के बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज की। सांसद नाग ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को हटाने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।