ACB का बड़ा एक्शन: कोंडागांव में पेंशन के लिए घूस लेते बाबू गिरफ्तार

 


कोण्डागांव 06 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोंडागांव में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई। 

पेंशन के लिए बुजुर्ग को सता रहा था बाबू

बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की मांग की थी। थकहार कर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा विभाग: हैरानी की बात यह है कि इसी बीईओ कार्यालय में एसीबी की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी भ्रष्टाचार के मामले में गाज गिर चुकी है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2