कन्नौजिया राठौर समाज के नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण, वार्षिक सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

 


कोरबा 02 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कन्नौजिया राठौर समाज परिवार द्वारा स्वजनों के सहयोग से निर्मित शहर के द्वितीय सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी (रविवार) को भव्य रूप से किया गया। यह नवीन सामाजिक भवन मैगजीन भाटा, वार्ड क्रमांक 34, दादरखुर्द (दादर रोड) में निर्मित किया गया है।

भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौजिया राठौर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री हेमचंद राठौर ने की।

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, समाज के महासचिव डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्रीमती सुनीता चौहान, श्री तरुण राठौर, श्री सुभाष राठौर, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष श्यामलाल राठौर, मनहरण राठौर, कन्हैया राठौर, चुडामडि राठौर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आनंद मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समाज की महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लीना राठौर, गीतिका राठौर, अनामिका राठौर, नीलम राठौर सहित अन्य महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी।

लोकार्पण एवं स्नेह सम्मेलन के सफल आयोजन में कन्नौजिया राठौर समाज कोरबा के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, कोषाध्यक्ष श्री छबीराम राठौर एवं सचिव श्री हरीश कुमार राठौर की विशेष भूमिका रही। साथ ही समाज की विभिन्न इकाइयों—

श्री विजय कुमार राठौर (कोरबा शहर), श्री जयनंद राठौर (बालको), श्री फलेश राठौर (गेवरा-दीपका), श्री छतलाल राठौर (दर्री), श्री उघोलाल राठौर (सीएसईबी), श्री राजेश कुमार राठौर (एसईसीएल), श्री नानकचंद राठौर (एनटीपीसी) एवं श्री चेतन राठौर (रुमगढ़ा)—का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन चेतन राठौर एवं राजेश राठौर द्वारा किया गया। अंत में समाज के सचिव श्री हरीश कुमार राठौर ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों, स्वजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2