आनंद मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 1 फरवरी को कन्नौजिया राठौर समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

 


कोरबा 31 जनवरी 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। कन्नौजिया राठौर समाज परिवार द्वारा स्वजनों के सहयोग से निर्मित शहर के द्वितीय सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी शनिवार को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। यह नवीन सामाजिक भवन मैगजीन भाटा, वार्ड क्रमांक 34, दादरखुर्द (दादर रोड) में स्थित है।

कार्यक्रम के दौरान आनंद मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे।वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौजिया राठौर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हेमचंद राठौर करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कन्नौजिया राठौर समाज के महासचिव डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान (वार्ड क्रमांक 34 दादरखुर्द) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कन्नौजिया राठौर समाज कोरबा के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, कोषाध्यक्ष श्री छबीराम राठौर एवं सचिव श्री हरीश कुमार राठौर ने बताया कि यह सामाजिक भवन समाज की एकजुटता एवं विकास का प्रतीक है।

साथ ही समाज की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष — श्री विजय कुमार राठौर (कोरबा शहर), श्री जयनंद राठौर (बालको), श्री फलेश राठौर (गेवरा-दीपका), श्री छतलाल राठौर (दर्री), श्री उघोलाल राठौर (सीएसईबी), श्री राजेश कुमार राठौर (एसईसीएल), श्री नानकचंद राठौर (एनटीपीसी) एवं श्री चेतन राठौर (रुमगढ़ा) ने समाज के सभी स्वजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2