जांजगीर- चांपा 3 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जाजांजगीर- चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की नियत से बुजुर्ग दंपति के घर घुसे थे। उनके जग जाने पर पकड़े जाने के डर से उनकी हत्या कर आरोपी भाग निकले थे।
एफएसएल के साथ ही डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने जांच की। घटना स्थल पर होली का मुखौटा और खून से सने नंगे पैर के निशान ने पुलिस को अहम सुराग दिए। इसके आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने गांव के ही गजेन्द्र पाल, सुरेन्द्र यादव, श्यामरतन दिनकर और विजेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू के आलावा चोरी किया गया सोने का हार और चांदी की पायल बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
आरोपियों के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके बताये अनुसार चोरी कर सामान एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है।

