कोरबा 23 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 एवं 25 मई 2026 को कोरबा एवं कटघोरा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आदिवासी अधिकार एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।
प्रवास के प्रथम दिवस 24 मई को वे अंबिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे तथा ग्राम पंचायत मड़ई अंतर्गत ग्राम बुका, में विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु “राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। इस महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे।
आदिवासी सम्मलेन के पश्चात वे कटघोरा क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।
दूसरे दिन 25 मई को उनका जमनीपाली, दर्री, बालको, कोरबा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। प्रवास कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह का वातावरण है।

