पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

 

0 पुलिन ने आरोपियों से लगवाए गए गुंडागर्दी छोड़ने के नारे

कोरबा 28 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका घटना स्थल से लेकर कोतवाली तक जुलूस भी निकाला, ताकि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया जा सके।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रजनीश शर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई 2026 की रात करीब 10:40 बजे उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों, ईंट तथा पंच से हमला कर दिया। हमले में रोशन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया।

मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

नागेश यादव उर्फ मदरासी (19 वर्ष)

रिकु यादव (23 वर्ष)

आलोक यादव (19 वर्ष)

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने इलाके में फैली दहशत को खत्म करने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से नारे लगवाए गए— “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है।”

इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घरों और दुकानों के बाहर निकल आए। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2