राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, ट्रांसपोर्ट नगर चौक में फूंका पुतला

 

कोरबा 23 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय एवं अक्षम्य टिप्पणी को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस की विकृत राजनीतिक मानसिकता का परिचायक बताया है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पहले भी कई बार अपने संस्कारहीन आचरण का परिचय दे चुका है और अब पार्टी हताशा, निराशा तथा राजनीतिक कुंठा के चरम पर पहुंच चुकी है।

कोरबा में इसी विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौक में राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने संगठन को संभालने में असफल साबित हो रहे हैं और राहुल गांधी को खुश करने के लिए देश के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, महामंत्री मोंटी पटेल, तुषार साहू, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, अमित सिंह, निखिल अग्रवाल, अशोक रजवाड़े, जिला मंत्री रिक्की पांडेय, धनंजय चौहान, रामअवतार पटेल, साकेत शर्मा, कोषाध्यक्ष निखिल दावड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य मानिकपुरी, कार्यालय मंत्री शिव देवांगन, निहाल सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2