राजनांदगांव 05 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यालय में सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना और जीत की खुशी साझा की।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि यह जनादेश केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि सुशासन, विकास और राष्ट्रभक्ति की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की विकासोन्मुखी सोच और भारतीय जनता पार्टी की ‘परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स’ की बड़ी विजय बताया।
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए नेताओं ने कहा कि यह परिणाम तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति के अंत तथा विकास, सुरक्षा और जनविश्वास की राजनीति के उदय का स्पष्ट संकेत है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

