कोरबा 07 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के ग्राम पंचायत ऊरगा अंतर्गत लालमाटी पहुंच मार्ग की जर्जर सड़क अब जल्द ही लोगों को राहत देने वाली है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य चंद्रकांता कृष्णा राजपूत के प्रयासों से अडानी फाउंडेशन द्वारा सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया।
निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन ग्राम पंचायत के पंचों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया, जिसके बाद कार्य प्रारंभ हो गया। उक्त निर्माण जनपद सदस्य के प्रयास से सफल हुआ। सड़क निर्माण की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य चंद्रकांता कृष्णा राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और खराब सड़क के कारण आवागमन में बड़ी परेशानी का कारण बनता था। अब पक्की सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा।


