कोलकाता 06 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव नतीजों के बाद जहां बीजेपी बंपर जीत हासिल की है वहीं दूसरी तरफ बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। इस बीच बीजेपी के कद्दावर नेता सीएम पद के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि कोलकाता के मध्यमग्राम में उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की है इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रानाथ रथ ने दम तोड़ दिया। बीजेपी के तरफ से सीधे तौर पर TMC के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग का आरोप लगाया गया हैं।

