CEIR पोर्टल से कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

 


👉 बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब ₹11.50 लाख

👉 4 महीनों में 200+ मोबाइल खोजकर लौटाए

👉 कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल

👉 मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिले, पुलिस को दिया धन्यवाद

कोरबा 05 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

इसी कड़ी में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में साइबर टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोनों की सफलतापूर्वक ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया।

साइबर पुलिस थाना एवं जिले के सभी थाना/चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों और राज्यों से मोबाइल खोजे गए। इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम की विशेष भूमिका रही।

बरामद मोबाइल Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी विभिन्न कंपनियों के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए थे। तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल की मदद से इन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया।

आज साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 75 मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। लगभग ₹11.50 लाख मूल्य के इन मोबाइलों को वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कोरबा पुलिस की तत्परता से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 4 महीनों में कोरबा पुलिस 200 से अधिक गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटा चुकी है। यह पहल जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।


CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

•  https://www.ceir.gov.in⁠� पर जाएं
• “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें
•  आवश्यक जानकारी, पुलिस शिकायत, पहचान पत्र और मोबाइल बिल अपलोड करें
•  आवेदन के बाद पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल ट्रैक करेंगी
•  मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना द्वारा सूचना दी जाएगी

जनता से अपील:

यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें।
•  साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें:
📞 1930 पर कॉल करें
•  नजदीकी थाना/साइबर पुलिस से संपर्क करें
•  www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज करें
• “साइबर सुरक्षा की जागरूकता ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।”


Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2