रायपुर, 25 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ साय सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कई नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नियुक्तियां की हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। देखिए अपने निकाय की सूची में किस नेता को मनोनीत पार्षद बनने को मिला मौका है।







