KORBA: पूर्व पार्षद की 18 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

 

कोरबा 26 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेघा परिवार की बड़ी बेटी थी और 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक, मेघा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया था, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। प्रारंभिक तौर पर इसी तनाव को घटना की एक संभावित वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2